फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर रहे सील, दिल्ली नहीं गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर सील, दिल्ली नहीं गए किसान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के किसान शनिवार को दिल्ली नहीं गए। हालांकि किसानों को रोकने के लिए शुक्रवार रात को ही जिले के बार्डर सील कर दिए गए थे। रविवार को बड़ी संख्या में किसानों ने दिल्ली कूच करने का एलान किया है। किसानों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। किसान ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली कूच करेंगे।
दिल्ली में चल रहे आंदोलन में किसान लगातार शामिल होने के लिए जा रहे हैं। किसानों के आंदोलन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। कहीं से प्रशासन को भनक लगी थी कि शनिवार को किसान बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करेंगे। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए गंगा बैराज, मंडावर में पीपे के पुल व चांदपुर में नारनौर के पुल सहित बाकी जगह पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात किया गया था। यहां तक कि अफसरों की भी तैनाती किसानों को रोकने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तो किसानों ने दिल्ली कूच नहीं किया, लेकिन रविवार को किसानों ने बड़ी तादाद में दिल्ली कूच करने का एलान किया है। भाकियू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच करने के लिए गांव-गांव में संपर्क किया है। रविवार को अधिकतर किसान बिजनौर में रशीदपुर गढ़ी चौराहे पर एकत्र होंगे और यहां से दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली धरने में मौजूद भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि किसान रशीदपुर गढ़ी से करीब 11 बजे दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान अपने हक के लिए दिल्ली जाएंगे और उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। अगर प्रशासन ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो वहीं पर किसान धरना देकर बैठ जाएंगे और चक्का जाम कर देंगे। कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में चल रहे धरने में किसान रविवार को बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें