फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्रों पर छूट, पांच अगस्त से करें प्री बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना के लिए पांच से बुकिंग शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार ने इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को विशिष्ट कृषि यंत्रों पर 50 से 80 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। किसान भाई पांच अगस्त से कृषि यंत्रों की बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार किसानों को विशिष्ट कृषि यंत्रों की खरीद पर सुनहरा मौका दे रही है। सरकार पांच अगस्त से इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना की शुरुआत कर रही है। योजना के अंतर्गत सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड कम फर्टी ड्रिल, श्रब मास्टर, पैडी स्ट्रा चापर, श्रेडर, मल्चर, रोटरी स्लैशर, हाइड्रोलिक रिवर्सिबुल एमवी प्लाऊ, बेलर, क्रॉप रीपर, स्ट्रा रैक, रीपर कम बाइंडर आदि कृषि यंत्रों की खरीद पर सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इनमें से कोई भी एक कृषि यंत्र खरीदने पर 50 प्रतिशत तथा फार्म मशीनरी बैंक/कस्टम हायरिंग सेंटर की खरीद पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। कृषि यंत्रों की प्री बुकिंग एवं टोकन जेनरेशन पांच अगस्त सुबह 11 बजे से विभागीय पोर्टल www.upagriculture.com पर की जा सकती है। दस हजार तक अनुदान वाले यंत्रों के लिए जमानत धनराशि देने की आवश्यकता नहीं है। दस हजार से एक लाख तक 25 सौ रुपये तथा एक लाख से अधिक पर पांच हजार रुपये जमानत धनराशि जमा करनी होगी। टोकन जेनरेशन के बाद प्राप्त चालान रशीद के माध्यम से निर्धारित जमानत धनराशि अपने नजदीकी यूनियन बैंक शाखा में जमा करें। अधिक जानकारी के लिए जनपद के उप कृषि निदेशक से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें