फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन के पति ने खून देकर बचाई व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की जान

विज्ञापन
बिजनौर में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष रविंद्र पाराशर के लिए रक्तदान करते चेयर पर्सन के पति शमशाद अ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चेयरपर्सन के पति ने खून देकर बचाई व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की जान
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका की चेयर पर्सन के पति ने किरतपुर के व्यापारी नेता को खून देकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।
किरतपुर निवासी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविंद्र पाराशर की पिछले काफी दिनों से तबियत खराब चल रही है। उनकी किडनी और लिवर में परेशानी होने पर परिजनों ने उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं पर उनका उपचार चल रहा है। तबियत में सुधार होने पर नोएडा के चिकित्सकों ने उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर दिया था। सोमवार को फिर से उनकी हालत खराब होने पर उनके पुत्र गौरव पाराशर और दीपक पाराशर ने बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सक ने उन्हें त्वरित खून चढ़ाने की सलाह दी। उनका ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव है। इसी दौरान बिजनौर चेयर पर्सन के पति शमशाद अंसारी को सूचना दी गई तो उन्होंने बिना देर किए ही निजी अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। शमशाद अंसारी के इस नेक काम की प्रशंसा हो रही है। दीपक पाराशर ने बताया कि बिजनौर के चिकित्सकों ने उन्हें 24 घंटे की मोहलत दी है। यदि तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें फिर से नोएडा ही रेफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें