फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा शहर

Fri, 24 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में शिव मूर्ति पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में महाशिवरात्रि पर कांवड़ चढ़ाने के लिए मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। कांवड़िये परिवारों के साथ मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पण करेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित ललित जोशी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 7 से 9 बजे तक और अपराह्न 11:30 से 12:30 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इस मुहूर्त में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शाम को 3 बजे से सूर्यास्त तक का भी शुभ मुहूर्त है। इस काल में भी गंगाजल अर्पण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिवलिंग का अभिषेक दूध, दही, गंगाजल, घी व शहद से भी करना चाहिए।
विज्ञापन

चांदपुर। नगर क्षेत्र कांवड़ियों की ‘बम-बम भोले’ की गूंज से शिवमय हो गया है। बृहस्पतिवार को जय भोले बाबा, हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे हर जगह गूंजते रहे। सोशल वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में कांवड़ियों की सेवार्थ तीन दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें अमित गोयल, पवन कुमार पावटी वाले, प्रमोद कुमार अग्रवाल, राकेश गुप्ता, राजकुमार बंसल, ओमप्रकाश अग्रवाल, ब्रजेश कौशिक आदि विशेष सहयोग कर रहे हैं। सरगम टाकीज के पास शिव टैंट हाउस के सौजन्य से कांवड़ियों की सेवार्थ शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कमलेश अग्रवाल, कर्मवीर सिंह, महेंद्र कुमार, कपिल कुमार आदि का सहयोग रहा।
उधर, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश सचिव तथा समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारणी सदस्य अनिल शर्मा ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में घूमकर कांवड़ियों को जरूरत की दवाइयां, पेयजल की बोतलें बांटीं। 
विज्ञापन

वहीं बिजनौर में हरिद्वार से कांवड़िये गंगा जल लेकर अपने घर पहुंचने शुरू हो गए हैं। कांवड़ियों की सेवा के लिए गली मोहल्लों में शिविर लगाए गए हैं।
जिले के कांवड़िये बृहस्पतिवार को गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों पर पहुंचे। कांवड़ियों के परिजनों मंडावली क्षेत्र से  कांवड़ लेकर घर आए। कांवड़ियों की सेवा के लिए श्रद्धालुओं ने मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों तक  भोलों की सेवा के लिए  शिविर लगाए गए हैं। झालू स्थित झारखंडी मंदिर, काली माता मंदिर, चामुंडा मंदिर, शीतला माता मंदिर, बालाजी मंदिर आदि के बाहर श्रद्धालुओं का रैला उमड़ा रहा। श्रद्धालु कांवड़ लेकर गली  मोहल्लों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। वहीं बरेली, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल आदि के कांवड़िये गंगाजल लेकर दिन भर अपने गंतव्यों को जाते रहे।  वहीं बिजनौर में साहित्य विहार कॉलोनी स्थित मां ताराकाली सिद्धपीठ पर मंत्रोच्चारण के बीच शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ कमाया। एवीआई क्लासेज डायरेक्टर योगेश शर्मा और उनकी पत्नी मोनिका शर्मा ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर मंत्रोच्चारण के बीच तारकेश्वर शिवलिंग और नंदी महाराज की मूर्तियों को स्नान कराया।  
पंडित रमेशचंद्र पुरोहित व  अर्जुन पंडित ने वैदिक विधियों व क्रियाओं से पूजन कराया। महाकाल के 108 मंत्रों का जाप किया गया।  शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान शुभम भारद्वाज, शुभम अग्रवाल, वंदना राज, अंकित त्यागी, कल्पना त्यागी, सुनील खुराना, आंशी खुराना आदि मौजूद रहे।

गायत्री साधकों ने किया जलाभिषेक
नजीबाबाद  में  महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर गायत्री साधकों ने शिव वाटिका में विराजित शिवमूर्ति पर जलाभिषेक किया। शांतिकुंज के जोनल प्रभारी लखनलाल मिश्रा, गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में गायत्री साधकों ने गायत्री शक्तिपीठ से कलश यात्रा निकाली। गायत्री साधक हर हर महादेव, गंगा माता की जय, गौ माता की जय, गायत्री माता की जय... जयघोष करते हुए रेलवे स्टेेशन परिसर स्थित शव वाटिका पहुंची। आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दीपक कुमार, मनोज त्यागी, अशोक, कामेश, महेंद्र, मेघा, सरला, श्याम कुमारी, सरोज, विद्यावती आदि रहीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें