फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के भाई का पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला दूल्हे के भाई का शव
विज्ञापन

बेगावाला। अपने भाई की शादी में युवक जमकर नाचा और रात को बरात से लापता हो गया। सुबह युवक का शव गांव के पास ही एक पेड़ पर लटका मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंडावर थाने के गांव इनामपुरा निवासी वीर सिंह के पुत्र नितिन (22) का शव शनिवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मनगरी और चंदपुरी उर्फ चांदपुर फेरू के बीच आम के पेड़ से लटका मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक का शव उसकी शर्ट में लटका था। पेड़ के पास शराब के पव्वे पड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक नितिन ने शर्ट से फांसी लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों के मुताबिक नितिन के भाई की शुक्रवार को दिन में गांव धर्मनगरी में बरात आई थी। बरात में नितिन खूब नाचा था। इसके बाद उसका रात में पता नहीं चला। परिजनों ने भी नितिन की तलाश की पर वह नहीं मिला। गांव वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल राजेश सोलंकी के मुताबिक अभी तक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें