फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दो वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला, जांच में जुटी वन विभाग की टीम, कराल रोड पर तारों में फंसा गुलदार

Mon, 06 Jan 2025 12:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। रेंजर गोविंद राम गंगवार ने बताया कि मृत गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गुलदार का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद में मादा गुलदार की माैत से वन विभाग कर्मियों में हड़कंप मच गया। गुलदार का शव खेतों पर जाने वाली चकरोड पर पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धामपुर क्षेत्र के गांव सरकथल माधो गांव में दो वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला है। शव खेतों पर जाने वाली चकरोड पर मिला। मृत गुलदार के  शरीर पर किसी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं है।  

यह भी पढ़ें: West UP News Live: हवा से छंटा कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, मेरठ से 430 रोडवेज बसें महाकुंभ में जाएंगी
विज्ञापन


वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। रेंजर गोविंद राम गंगवार ने बताया कि मृत गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा जाएगा।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टि ऐसा लग रहा है कि जैसे ठंड की वजह से गुलदार की मौत हुई हो।

विज्ञापन

पिंजरे में कैद तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
वन विभाग ने कराल रोड पर तार में फंसा गुलदार, कराया रेस्क्यू  
वन विभाग की टीम चांदपुर कराल मार्ग पर तार के गुच्छे में फंसे गुलदार को रेस्क्यू किया है। चांदपुर कराल मार्ग पर पूर्व विधायक मोहम्मद इकबाल के आवास के गन्ने के खेत में तार के गुच्छे में फंस गया। सूचना पर मौके पर वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत कुमार के साथ पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर पिंजरे में बंद कर विभाग कार्यालय ले आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें