फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गणपति विसर्जन में डूबे जसपुर के दो भाई, 43 घंटे बाद रामगंगा से मिले शव

Thu, 04 Sep 2025 12:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

अफजलगढ़ में गणपति विसर्जन के दौरान जसपुर निवासी दो भाई रामगंगा नदी में डूब गए थे। SDRF और PAC गोताखोरों की 43 घंटे की खोजबीन के बाद दोनों के शव नदी से बरामद हुए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थानाक्षेत्र में भूतपुरी स्थित रामगंगा घाट पर गणपति विसर्जन के दौरान जसपुर के दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। दोनों भाई धर्मेंद्र (36) और विजेंद्र सिंह (34) पुत्र करन सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह, जसपुर मंगलवार शाम को गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


करीब 50 श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ वे मूर्ति लेकर नदी में गए। इसी दौरान दोनों भाई मूर्ति के साथ बहते हुए नदी में काफी दूर निकल गए, जबकि साथ गए अन्य युवक किसी तरह बाहर निकल आए। घटना की सूचना पर पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की थी।

यह भी पढ़ें: UP: छोटी बेटी को प्यार-दुलार किया... नहाने के लिए गए और खुद को मार ली गोली; नायब तहसीलदार की खुदकुशी की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार 30 घंटे की खोजबीन के बावजूद दोनों युवकों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद एसडीआरएफ और पीएसी की टीम मोटर बोट की मदद से तलाश में जुट गई। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे बड़े भाई धर्मेंद्र का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ। इसके लगभग एक घंटे बाद छोटे भाई विजेंद्र का शव भी मिल गया।

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय गोताखोरों ने भी तलाश में पुलिस और PAC की टीम की मदद की।

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें