फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor Accident: एक साथ उठीं तीन दोस्तों की अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव, सदमे में परिजन, हर तरफ पसरा मातम

Fri, 12 Jan 2024 04:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर के एक गांव में तीन दोस्तों की एक साथ अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। तीनों दोस्तों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
तीन दोस्तों के फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर सड़क हादसे में मारे गए तीन दोस्तों की अर्थियां एक साथ उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। मृतकों के परिजनों के करुण रुदन से हर आंख नम हो गई। गांव के लोगाें में मातम पसरा है। गांव के लोगों का कहना है कि तीनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे। अक्सर एक साथ रहते थे। तीनों ही प्राइवेट नौकरी करते थे।

ग्राम बमनौली के लोग बुधवार रात हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौत के बाद से सदमे में हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि चंद्रदीप चौहान, मिथुन सैनी और उज्ज्वल शर्मा कार से किसी जरूरी कार्य से मुरादाबाद गए थे।

विज्ञापन

बताया गया कि तीनों की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रात में सड़क किनारे खड़ी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर हादसा हो गया। मिथुन परिवार में इकलौता था। तीनों सामान्य परिवार से थे। मिथुन व चंद्रदीप चौहान के पिता पेशे से किसान हैं।

चंद्रदीप एक निजी कंपनी में धामपुर क्षेत्र में कार्यरत था। उनके पिता धामपुर में परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि मिथुन सैनी और उज्ज्वल शर्मा एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर कार्यरत थे। मिथुन के पिता किसान हैं। उज्ज्वल के पिता गांव में चिकित्सा प्रैक्टिस करते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, तीनों की शादी अभी तीन-चार साल पहले ही हुई थी। चंद्रदीप चौहान और मिथुन सैनी दो-दो बच्चों के पिता थे। जबकि उज्ज्वल शर्मा एक पुत्र का पिता था। गांव में तीन युवकों की मौत के शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें: बुझ गए पांच घरों के चिराग: हादसों में टूट गईं दोस्तों की सांसें, गांवों में छाया मातम, बच्चों से छिन गए पिता
विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव गांव पहुंचे तो गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजनों ने उज्ज्वल शर्मा का अंतिम संस्कार गांव में ही किया। जबकि मिथुन और चंद्रदीप चौहान का बिजनौर बैराज पर अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: STF की पूछताछ में बड़े खुलासे: तहसीम ने उगला हर वो राज; जिसे सुन उड़े अफसरों के होश, जानें-क्या है पाक कनेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें