बिजनौर में इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में गिरावट आई है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों की संख्या घट जाएगी। डीएम जगतराज ने जिले के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे केंद्र बनाने की अर्हता रखने वाले विद्यालयों की जांच कर आख्या भेजें।
बोर्ड परीक्षा केद्रों के निर्धारण समिति के अध्यक्ष डीएम की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। डीआईओएस एके दुबे के अनुसार पिछली बार जिले में 164 परीक्षा केंद्र थे। इन पर 100102 परीक्षार्थियों ने हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा दी थी। वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या घटकर 93637 रह गई है। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 6465 कम है। डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम केंद्र बनने वाले विद्यालयों की जांच करेंगे। आख्या डीआईओएस कार्यालय को भेजी जाएगी।तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार सदर, बीएसए, तथा जीआईसी के प्रधनाचार्य मौजूद रहे।