फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय में भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
स्योहारा में खंड विकास कार्यालय में भाकियू के धरने को संबोधित करत वक्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय में भाकियू ने दिया धरना
विज्ञापन

स्योहारा। भाकियू ने गांव में घूम रहे आवारा गोवंशीय पशुओं द्वारा किए जा रहे नुकसान, हैंडपंप के निकलते गंदे पानी, नाली नालों की सफाई न होने आदि की समस्या को लेकर खंड विकास कार्यालय में धरना दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में खंड विकास कार्यालय में सैकड़ों की तादाद में किसान एकत्रित हुए। ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि 20 दिन पूर्व खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया गया कि गांव अमीनाबाद, मकसूदपुर, किवाड़, बुढ़नपुर, शेखपुरा पट्टी, मिठ्ठेपुर, किसनारामपुर, नरावली, कोला सागर, जटनंगला आदि में आवारा पशुओं ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर रखा है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री योगी जी ने आदेश दिया है कि जिन गांवों में गोवंशीय आवारा पशु घूमते पाए जाएंगे, वहां के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं दूसरी ओर स्थिति यह है कि ब्लॉक कार्यालय में आवारा पशुओं की शिकायत करने के 20 दिन होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। गांव के हैंडपंप खराब हैं, गंदा पानी आ रहा है गांव के लोग वहीं गंदा पानी पीने को मजबूर हैं लेकिन ब्लाक कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें