फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से बंद पड़ी है नजीबाबाद की कंबल निर्माण इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबल कारखाने में 24 मई से शुरू होगा कंबल निर्माण कार्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। कंबल कारखाने में दो माह से कंबल निर्माण कार्य ठप है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान चालू वित्तीय वर्ष में कारखाने ने अब तक कंबल निर्माण शुरू नहीं किया है। एक माह बाद आई धागा टेस्टिंग रिपोर्ट के बाद 24 मई से कंबल निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

दो दशक से बंद नजीबाबाद के कंबल कारखाने का वर्ष 2018-19 सत्र में जीर्णोद्धार हुआ था। मुख्यमंत्री की प्रदेश की बंद कंबल कारखाना इकाई शुरू करने की योजना में नजीबाबाद कंबल कारखाने को विशेष पैकेज देकर भवन जीर्णोद्धार के साथ कंबल निर्माण मशीनें लगाई गईं थीं। कारखाने के प्रबंधक एवं व्यवस्थापक राम कवांर के निर्देशन में कंबल निर्माण इकाई ने कोरोना संक्रमण काल से पूर्व अधूरे निर्मित कंबल सहित 1800 कंबल और निर्माण किए। धागा उपलब्ध न होने से निर्माण कार्य कई माह से ठप है। मार्च में कंबल निर्माण के लिए धागा मिला था। धागे को टेस्टिंग के लिए गाजियाबाद भेजा गया। धागे की टेस्टिंग रिपोर्ट मिलने के बाद 24 मई से पुन: कंबल निर्माण कार्य शुरू होगा। प्रबंधक राम कवांर ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में पांच हजार कंबल निर्माण करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें