फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: देहदान प्रतिज्ञा लेने पर भाकियू ने कल्याण सिंह को किया सम्मानित

विज्ञापन
नजीबाबाद-देहदान संकल्प लेने वाले कल्याण सिंह को सम्मानित करते किसान नेता। - फोटो : स्रोत पार्टी
विज्ञापन
- गुनियापुर निवासी कल्याण सिंह ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में जमा कराए सहमति पत्र
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने देहदान प्रतिज्ञा ली है। कल्याण सिंह ने महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर में अपने बेटों के सहमति पत्र भी जमा कराए हैं। कल्याण सिंह के निर्णय पर किसान नेताओं ने उन्हें सम्मानित किया।
गांव गुनियापुर निवासी कल्याण सिंह ने देहदान का संकल्प लेकर समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। कल्याण सिंह ने जिलाधिकारी को देहदान की अनुमति के लिए पत्र लिखा था। जिसके बाद कल्याण सिंह ने अपने दोनों बेटों दलवीर सिंह और अमर सिंह के सहमति पत्र और स्वैच्छिक देहदान प्रतिज्ञा पत्र महात्मा विदुर स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय बिजनौर में जमा कराए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने वरिष्ठ कार्यकर्ता चौ. कल्याण सिंह के निर्णय के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। गांव खाईखेड़ी में भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर और अन्य पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह को शाॅल, संगठन की टोपी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किसान नेताओं धर्म सिंह, गजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, ऋषिपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, बलराम सिंह, जयपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह, अनुज कुमार, अमर सिंह आदि ने कल्याण सिंह को फूल मालाओं से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें