फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यूपी से स्कैम खत्म कर देगी भाजपा’

Sat, 04 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में  हरियाणा सरकार में वित्त राजस्व एवं कराधान कानून मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार के गुंडाराज से त्रस्त हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  हरियाणा सरकार में वित्त राजस्व एवं कराधान कानून मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार के गुंडाराज से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। भाजपा की सरकार प्रदेश से स्कैम (सपा, कांग्रेस, अखिलेश यादव और मायावती) को खत्म कर देगी।
विज्ञापन

एक होटल में पत्रकारों से में कैप्टन अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हरियाणा में जाट आरक्षण के लिए हुई हिंसा में खाप का एक भी सदस्य नहीं था। हरियाणा में हिंसा कांग्रेसियों ने कराई है। यूपी में भाजपा का विरोध करने के लिए हरियाणा से कोई भी खाप नेता नहीं आया है। कांग्रेस और सपा साजिश करके झूठ फैला रहे हैं। यहां जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह पाल, बिजनौर से प्रत्याशी सुचि चौधरी, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, युवा प्रदेश मंत्री मोहित बेनीवाल, कविता सिंह, राममोहन अग्रवाल, विकास अग्रवाल मौजूद रहे। इस मौके पर सपा नेता शिवपाल यादव के करीबी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कामेंद्र तोमर ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में अभिमन्यु सिंह के सामने तमाम ग्राम प्रधानों व समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें