फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सेवा संघ ने फ्री में बांटा ऑक्सीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सेवा संघ ने फ्री में बांटी ऑक्सीजन
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में ऑक्सीजन गैस को लेकर शुक्रवार को भी मरीजों में हाहाकार मचा रहा, पर तहसीलदार, एसडीएम से लेकर सीएमओ तक पहुंच करने के बाद भी लोगों को ऑक्सीजन मयस्सर नहीं हो सकी है। धामपुर में तीन ऑक्सीजन डिपो है। इनमें रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित अग्रवाल गैस डिपो पर शुक्रवार को कई दिन के बाद सवेरे 50 सिलिंडर से भरी एक गाड़ी आई है, लेकिन डिपो के प्रबंधक ने लाइन में लगे लोगों को ऑक्सीजन देने से मना कर दिया। डिपो प्रबंधक अंकित अग्रवाल ने बताया कि 50 सिलिंडर की यह गाड़ी प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के आदेेश पर उनकी डिपो को प्राप्त हुई है। ऑक्सीजन का वितरण मंत्री की सहमति पर उन लोगों को प्राथमिकता से होगा, जिनके लिए उन्हें झंडी मिल जाएगी। भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष राघव शरण गोयल को इसके लिए अधिकृत किया गया है। ऑक्सीजन को लेकर डिपो पर काफी देर तक हंगामा रहा। लोगों ने मामले की शिकायत एसडीएम से की। एसडीएम ले जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
धामपुर में पिछले 15 दिन से ऑक्सीजन के भारी टोटे के कारण दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्राइवेट डाक्टरों के यहां भी ऑक्सीजन नहीं है। बाल रोग विशेषज्ञ डा. कमाल अहमद और डा. आरिफ के अस्पताल में इन दिनों सबसे ज्यादा मरीज भर्ती है। इन अस्पतालों को कम से कम 24 घंटे में 12 से 14 सिलिंडर की जरूरत है, पर नहीं मिल पा रही है। हालांकि दोनों डाक्टरों ने एसडीएम को ऑक्सीजन की उपलब्धता की मांग को कई दिन पहले ज्ञापन भी सौंपा है। मगर कुछ नहीं हो पा रहा है। नगर के अन्य कई डाक्टर भी ऐसी ही समस्या से जूझने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

गोयल गैस डिपो के मालिक अभय कुमार गोयल का कहना है कि वह काशीपुर, रुद्रपुर तक ऑक्सीजन के लिए प्लांटों का भ्रमण कर चुके हैं, पर सफलता नहीं मिली है। आत्मा गैस डिपो के संचालक सुनील गुप्ता भी ऐसा ही दुहरा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जैसे ही ऑक्सीजन आई तो अग्रवाल डिपो के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पर डिपो के प्रबंधक ने एसडीएम और तहसीलदार की सहमति वाले पत्रों पर उन्हें ऑक्सीजन देने से मना कर दिया। जब इस बाबत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राघव शरण गोयल से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन के नाम पर डाक्टर गड़बड़ झाला कर रहे हैं, जिससे उनकी सरकार बदनाम हो रही है। ऐसे में परिवहन मंत्री के प्रयास ने 50 सिलिंडर की व्यवस्था की गई है। इन सिलिंडर को भाजपा सेवा संघ की ओर से गंभीर बीमार लोगों की जान बचाने को निशुल्क तौर पर बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें