फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समाज ने गुरुद्वारे में आयोजित किया सम्मान समारोह

विज्ञापन
नजीबाबाद में भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर को सिरोपा भेंट करते सिख समाज के प्रतिनिधि। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री को सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुरुद्वारा गुरुनानक शाही श्री गुरु सिंह सभा ने भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर एड. का सिख समाज की ओर से गुरुद्वारे में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा में क्षेत्रीय मंत्री बनने के बाद सिख समाज ने क्षेत्रीय मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया। गुरुद्वारा गुरुनानक शाही श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान नरेंद्र कुमार वाधवा, मंत्री हरेंद्र सिंह, ज्ञानी उपकार सिंह और सिख समाज की महिलाओं ने गुरुद्वारा परिसर में क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री ने सिख समाज के गौरव और सम्मान के लिए समर्पित रहने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाकर भाजपा संगठन को मजबूत रखने का आश्वासन दिया। मीनम शर्मा, विनोद मलिक, बबीता, सार्थक का भी सिख समाज की ओर से पलविंदर कौर, सर्वजीत कौर, कंवलजीत कौर, हरप्रीत कौर, अमरजीत कौर, अमनदीप, परविंदर सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें