फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। संगठन सृजन अभियान में कांग्रेसियों ने अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर सदस्य बनाए।
विज्ञापन

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अंसारी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी, जिला सचिव एमएच जैदी के नेतृत्व में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेसियों ने संगठन सृजन अभियान चलाया। ग्राम पंचायत ताहरपुर इस्हाक, इब्राहीमपुर बावन, गाजीपुर, औरंगाबाद, हुसैनपुर सहित कई गांव में चलाए गए अभियान में पार्टी संगठन से अनेक लोगों को जोड़कर सदस्यता दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने संगठन सृजन अभियान में आयोजित नुक्कड़ गोष्ठियों में सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना की। उन्होंने महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें