फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ब्लोसम की महिलाओं ने एक दिन दिव्यांगजनों के साथ बिताया

विज्ञापन
धामपुर के गांव अमखेड़ा में दिव्यांगों का हालचाल जानने के बाद फलों का वितरण करती इनरव्हील क्लब ब्? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने एक दिन दिव्यांगजनों के साथ बिताया
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ब्लोसम की ओर से ग्राम अमखेड़ा में कार्यकर्ताओं ने गांव के दिव्यांगों के घर जाकर पूरा दिन बिताया।
कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों के घरों की सफाई की। उन्हें स्नान कराया उनके बीच बैठ संस्था सदस्यों ने गीत गाए। चुटकुले सुनाकर उन्हें हंसाया उन्हें जीने का एहसास कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें चॉकलेट, बिस्कुट, नमकीन के पैकेट व फलों का वितरण किया। क्लब की चेयरमैन सोनल भाटिया ने अपना रोजगार हमारी मदद कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिव्यांग की मांग पर उसे लैपटॉप प्रदान किया। सोनल भाटिया ने क्लब ब्लोसम की कार्यकर्ताओं की सराहना की। कार्यक्रम में डा. प्रीति विश्नोई, डा. एकता विश्नोई, डा. श्वेता गोयल, डा. प्रियंका ग्रोवर, डा. सविता सिंह, डा. करिश्मा, संगीता अग्रवाल, साधना अग्रवाल, सरिता गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें