फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाजपा नेता ने लगाया जान की धमकी देने का अरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। कासमपुर गढ़ी भाजपा मंडल के मंत्री डॉ. रोहिताश कुमार गोला ने कुछ लोगों पर भूमि विवाद को लेकर जान से मारने की धमकी देने और चार बीघा जमीन खाली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव जयसिंह जोत निवासी डॉ. रोहिताश कुमार गोला ने बताया कि साल 2015 में उन्होंने गांव खैराबाद में बादीगढ़-कल्लूवाला मार्ग स्थित बिजली घर के समीप लगभग चार बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। इसका अलग-अलग तीन बार में बैनामा कराया गया था। कृषि भूमि को आबादी में भी परिवर्तित करा लिया गया था। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने खरीदी हुई जमीन को लेकर कुछ सालों तक तो कोई विवाद नहीं किया, लेकिन साल 2020 में बैनामाशुदा भूमि को जबरदस्ती अपनी बताकर झूठे वाद दायर कर उन पर भूमि खाली करने का दबाव बनाने लगे। न्यायालय में दायर वादों में निर्णय उनके पक्ष में आ चुका है। इससे गुस्साए आरोपियों ने चार दिसंबर 2021 को उन पर जानलेवा हमला भी किया था। जिसमें कुलदीप, रणधीर, लवप्रीत व भजन सिंह आदि के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रेहड़ में प्राथमिकी की दर्ज हुई थी। मंडल मंत्री ने बताया आरोपी फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भूमि खाली करने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही उनका कहना है कि भूमि खाली न करने पर 50 लाख की रकम देने का दबाव भी बना रहे है। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार सिंह का कहना है कि भूमि विवाद प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें