फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सीएमओ परिसर में जन्मदिन पार्टी, वीडियो में शराब की बोतलें दिखीं

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय का यह फोटो हो रहा वायरल
विज्ञापन
बिजनौर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर स्थित उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मचारी कल्याण परिषद के कार्यालय में जन्मदिन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में केक काटने के साथ टेबल पर शराब की बोतलें भी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. टीकम सिंह सेंगर समेत अन्य कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं। इसी दौरान बनाई गई वीडियो में टेबल पर अलग-अलग ब्रांड की दो शराब की बोतलें रखी दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस कार्यालय का वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी का कार्यालय भी है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सीएमओ डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जिस स्थान का वीडियो बताया जा रहा है, वह कर्मचारियों का कार्यालय है। यदि शिकायत या तथ्य सामने आते हैं तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें