फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गला दबाकर की गई थी वृद्धा की हत्या, गुलदार के हमले का मचा शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। हीमपुर दीपा थाने के गांव अजुपुरा जट में बीरो देवी (65) की गला दबाकर हत्या की गई थी जबकि शोर मचाया गया गुलदार के हमले से मौत का। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम बीरो देवी अपने बेटे बहाल सिंह उर्फ मनिया के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी और गन्ने के खेत में मृत पड़ी मिली। बेटे ने गुलदार के हमले में मौत होने की बात कही थी। यही नहीं उसने गुलदार से संघर्ष कर मां को छुड़ाने की बात भी सभी को बताई। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और वन विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा हुआ। मुआवजा देने के लिखित आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका था।
मंगलवार को वन विभाग की ओर से अजुपुरा के जंगल में ड्रोन उड़ाकर गुलदार की तलाश की जाती रही। साथ ही दो पिंजरे भी लगाए गए ताकि गुलदार को पकड़ा जा सके। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजा गया। रात में करीब 11 बजे मालूम पड़ा कि उसके शरीर कोई चोट का निशान नहीं है। ऐसे में हार्ट अटैक से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा था। गुलदार के हमले की बात तभी संदिग्ध लगने लगी थी।
विज्ञापन

उधर मंगलवार की शाम बीरो देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। साथ ही मृतका के शरीर पर कई जगह सूजन भी मिली। इसके अलावा पसलियों के दबने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें