फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परखा बच्चों का पोषाहार

Wed, 31 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
पोषाहार का ‌निरीक्षण करतीं डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर जिले के क्षेत्र में जिलाधिकारी ने गोद लिए बौरेकी और हसनपुर गांव का निरीक्षण किया। बौरेकी में गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने तथा पोषाहार की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन

डीएम बी.चंद्रकला गोद लिए गांव बौरेकी पहुंची। उन्होंने 38 गर्भवती महिलाओं में से मात्र 6 महिलाओं की  उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।
गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पर  डीएम ने आशा और स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल सुधार न होने पर लापरवाह कर्मचारियों  के खिलाफ निलंबन कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग कर्मियों को निर्देश दिए।  कुपोषित दिव्यांशी को  उच्च स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर ले जाने के निर्देश दिए।

सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम राशिद अली खां, बीडीओ एके उपाध्याय, सीडीपीओ नागेश्वर कुमार, ग्राम प्रधान अनीता शर्मा, प्रधान के पति सुनील शर्मा, प्रभारी  गजेंद्र सिंह यादव, मो.उस्मान की उपस्थिति में ग्रामीणों ने समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

हसनपुर  में भी आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को अपने  हाथों से भोजन परोसकर खिलाया। दोनों केंद्रों पर अतिकुपोषित बच्चों  स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम प्रधान मोहित कुमार, मंडावली पीएचसी प्रभारी डॉ.संदीप  कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें