फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार नाइट में अश्लील नृत्य पर हंगामा

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के इंदिरा बाल भवन में आयोजित स्टार नाइट में डांस करती कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में सोमवार की रात स्टार नाइट में अश्लील नृत्य के दौरान जमकर हंगामा हो गया। बेकाबू भीड़ ने कुर्सियां फेंकी और उन्हें तोड़ डाला। इससे कार्यक्रम के दौरान अफरातफरी का आलम हो गया। सिने अभिनेता रंजीत सिंह एक गाना और कुछ डॉयलाग सुनाने के बाद चले गए। इंदिरा बाल भवन में हुई स्टार नाइट का विधायक रुचि वीरा और नगर पालिका के चेयरमैन फरीद अहमद ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसके बाद गणपति बप्पा मोरया पर नृत्य के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। गायक रोहित व शिवानी भाटिया ने कुछ फिल्मी गीत सुनाए। फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले रंजीत सिंह ने सबसे पहले बिजनौर के निवासी फिल्म निर्माता प्रकाश मेहरा को याद किया। उनके साथ किए काम को याद किया। लावारिस व नमक हलाल फिल्म का जिक्र किया।

बाद में जाते समय जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मुकाम , वो फिर नहीं आते गीत सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके बाद अश्लील नृत्य का दौर शुरू हुआ। अश्लील नृत्य शुरू होते ही भीड़ बेकाबू हो गई तथा हंगामा करने लगी। भीड़ ने कुर्सियां फेेंकने के साथ उन्हें तोड़ डाला। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस भी चुपचाप खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें