युवक के गोली लगने की सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ शुभसूचित व कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी की।
सौरव को घायलावस्था में धामपुर निजी अस्पताल व बाद में अफजलगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया। सीएचसी से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया था, जिसके बाद उसे मुरादाबाद स्थित टीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल के पिता उपेन्द्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।