फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छोटे खर्चों के बिल अपलोड, बड़ों के नाम पर कोरे कागज

Wed, 03 Sep 2025 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। अल्हैपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धामपुर हुसैनपुर उर्फ पुराना धामपुर में विकास कार्यों के लिए हुए भुगतान में बिलों के स्थान पर कोरे कागज अपलोड कर दिए गए हैं। पंचायत में छोटे कार्यों और कम खर्चों के बिल तो ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं, लेकिन बड़े खर्चों के बिलों के स्थान पर कोरे कागज अपलोड किए गए हैं या फिर किए ही नहीं गए हैं।
विज्ञापन

यह पंचायत नगर पालिका धामपुर से सटी और ब्लाॅक की बड़ी आबादी वाली पंचायत है। इसी में टीचर्स काॅलोनी, सुंदर नगर काॅलोनी की आबादी का बड़ा हिस्सा शामिल है। बीते पांच वर्षों में अब तक करीब ढ़ाई करोड़ से अधिक की धनराशि पंचायत में खर्च की गई।
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर की गई पड़ताल में सामने आया है कि पोर्टल पर बिलों के नाम पर कोरे कागज अपलोड किए गए हैं। पंचायत में इसी वर्ष जुलाई माह में स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सीसी रोड, नाली निर्माण के लिए ठेकेदार परवेंद्र कुमार को एक लाख 79 हजार 820 रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन बिल के स्थान पर कोरा कागज अपलोड कर दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2024 सितंबर माह में मास्टर अनिल के घर से आरएसएम पुलिया तक सीसी नाली निर्माण के लिए उसी ठेकेदार को तीन लाख 80 हजार 802 रुपये का भुगतान हुआ, लेकिन साल भर बीतने के बाद भी बिल ही नहीं लगाया गया।

कुछ महीनों पहले बना नाला ध्वस्त

गांव निवासी शमशेर का कहना है कि पंचायत में हुए विकास कार्यों में मानकों को दरकिनार किया गया है। उत्तर दिशा में कुछ महीनों पहले ही बना नाला धराशायी हो गया।

जल निकासी, सफाई की नहीं हैं समुचित व्यवस्था।
ग्रामीण महेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में जल निकासी, सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव के कई मार्गों पर जलभराव है। अनदेखी के कारण कई सड़कें कच्ची पड़ी है।

पंचायत में वर्षवार खर्च का ब्यौरा
2021-22 - 4651733 रुपये
2022-23 - 4510010 रुपये
2023-24 - 4274754 रुपये
2024-25 - 6835210 रुपये
2025-26 - 1238718 रुपये


पोर्टल पर बिल संबंधी कोई जानकारी नहीं : प्रधान

ग्राम प्रधान राबिया का कहना है कि इस वर्ष हुई भारी बरसात और पानी के तेज बहाव के कारण नाला क्षतिग्रस्त हो गया। पानी उतरते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर बिल संबंधी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन

-
मैं इसे दिखवाउंगा। ऐसा कैसे हो रहा है, इसकी जांच कराई जाएगी। बिल तो सही अपलोड होने चाहिए। - छविनाथ सोनकर, डीपीआरओ बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें