संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर/बिजनौर। बजाज ग्रुप की बिलाई चीनी मिल ने बुधवार को गत पेराई सत्र का समस्त 366 करोड़, 76 लाख 26 हजार रुपये का भुगतान किया। यहीं नहीं मिल ने चालू पेराई सत्र में खरीदे गन्ना मूल्य भुगतान में से 50 लाख रुपये का भी भुगतान किया।
बिलाई चीनी मिल के जीएम केन राहुल चौधरी ने बताया कि गत वर्ष का समस्त बकाया भुगतान कर दिया गया है। चालू पेराई सत्र में खरीदे गन्ना मूल्य में से भी पचास लाख रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल वर्तमान सत्र का समय पर भुगतान करेगी।
बता दें कि बकाया भुगतान को लेकर सभी किसान संगठन जिले में समय समय पर आंदोलन करते रहे हैं। भाकियू अराजनैतिक के बैनर तले लखनऊ में बजाज ग्रुप के कार्यालय का घेराव भी गत दिनों किया था। भाकियू टिकैत, चंढ़नी, लोकशक्ति, भानू आदि गुट आंदोलन करते रहे हैं।