फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने तोड़ा बूम, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। शहर में नगीना फाटक पर ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बूम तोड़ दिया। जिससे फाटक करीब एक घंटे बंद रहा। फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
बुधवार शाम करीब चार बजे चीनी मिल में गन्ना डालकर जा रहे किसान ने जल्दबाजी के चक्कर में फाटक का बूम तोड़ दिया। जिसके बाद रेल कर्मियों ने फाटक बंद कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी आरपीएफ को दी गई। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ टीम ट्रैक्टर चालक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीआरएम की बॉगी भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। फाटक ठीक होने के बाद ही काम सुचारू रूप से हुआ। राहगीर दूसरे रास्तो से अपनी मंजिल तक पहुंचे।
स्टेशन मास्टर ने बताया कि सामान मंगाकर तुरंत ही फाटक का बूम ठीक करा दिया। ट्रेन के संचालन में कोई परेशानी नहीं हुई। आरपीएफ के दरोगा विनोद कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ बूम तोड़ने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लापरवाही के चलते उसने बूम तोड़ दिया। आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें