फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुजफ्फरनगर, मेरठ से आकर बिजनौर में बाइक चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Sat, 28 Jun 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। पकड़े गए पांच आरोपी मेरठ और मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। इनके पास से चार बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी बिजनौर में आकर बाइक चोरी करते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मुजफ्फरनगर के रामराज निवासी अमित चौधरी, हस्तिनापुर के गांव शहजादपुर निवासी हरदेव, गांव जलालपुर नीला निवासी सचिन, गांव तारापुर निवासी मोनू सिंह और गांव लतीफपुर निवासी प्रमोद को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि अमित और हरदेव बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड अस्पताल, माॅल और अन्य स्थानों से बाइक चोरी करते थे। चोरी करने के बाद बाइक को सचिन, मोनू और प्रमोद को बेच दिया जाता था।
सचिन मोनू और प्रमोद बाइक मिस्त्री का काम करते हैं। यह तीनों मिस्त्री बाइक को काटकर उसके पुर्जों को अलग करके सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें