फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्राम प्रधान के आठ वर्षीय बेटे की करंट से मौत, छाया मातम

Sat, 28 Jun 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम पंचायत चकगोवर्धन की ग्राम प्रधान लोकेश देवी के आठ वर्षीय पुत्र युवराज सिंह की अपने चाचा के घर में खेलते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चकगोवर्धन के राजस्व सराय काजियान निवासी युवराज पुत्र करन सिंह शुक्रवार की शाम करीब छह बजे अपने चाचा चंद्रहास सिंह के घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह टेबल फैन में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों ने बताया कि युवराज घर का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी चार बहनें है। युवराज देहरादून के एक निजी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। फिलहाल छुट्टियों में घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें