बिजनौर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चैन स्नेचर।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो अलग-अलग स्थानों पर चेन लूट की वारदातों को अंजाम दिया गया। इससे शहर में सनसनी फैल गई। एक जगह दरोगा तो दूसरी जगह भी दरोगा की पत्नी से चेन लूटी गई। घर के बाहर ही दरोगा की पत्नी के गले से बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। चेन स्नेचिंग की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। उधर, पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।
साहित्य विहार कॉलोनी में रहने वाले दीपक पाराशर की पत्नी श्वेता पाराशर बच्चों को स्कूल बस में बैठाने के लिए गई थी। कॉलोनी के बाहर सड़क पर श्वेता पाराशर स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से चेन लूट ली और फरार हो गए। यह चेन 20 ग्राम वजनी थी। दूसरी वारदात वीआईपी कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण कुमार बिष्ट की पत्नी शोभा बिष्ट के साथ हुई। उनके गले की चेन भी बाइक सवार युवक झपट कर फरार हो गए।
बताया गया कि शोभा बिष्ट को यह चेन शादी की सालगिरह पर उनके पति ने तोहफे में दी थी। पीड़िता के पति कृष्ण कुमार बिष्ट दरोगा है, जो कि फिलहाल मुरादाबाद में तैनात हैं। बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब शोभा बिष्ट घर के बाहर पौधों को पानी दे रही थी। दोनों ही वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई हैं। शहर कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
यह भी पढ़ें: खुशखबर: जिले में बनेगा मां शाकंभरी देवी कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
तमाम महिलाओं ने घर में रख दी चेन
वीआईपी कॉलोनी में हुई चेन लूट की वारदात के बारे में अन्य महिलाओं को पता लगा तो उन्होंने गले की चेन निकालकर घर में रख दी। दरोगा की पत्नी से जानकारी लेने पहुंची एक महिला ने बताया कि वह भी अपने गले की चेन अलमारी में रख आई हैं। क्योंकि भरत विहार में भी एक महिला की चेन झपटने का प्रयास इन्हीं बदमाशों ने किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
यह भी पढ़ें: Meerut: मुंह में कपड़ा ठूंसकर महिला को मारने का प्रयास, तड़पती रही विवाहिता, पति व सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज