फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मैकेनिक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़/रेहड़। देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर रेहड़ स्थित पीएनसी कैंप के पास रविवार देर शाम किसी वाहन की टक्कर से हल्दौर थाने के गांव सोतखेड़ी निवासी आफताब (32) पुत्र शकील अहमद की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आफताब बेकरी के ओवर की मरम्मत का काम करता था।
विज्ञापन

आफताब अपने साथी इकबाल अहमद पुत्र जमीरुद्दीन के साथ बाइक से बिलासपुर (रामपुर) से बेकरी के ओवन की मरम्मत कर घर लौट रहा था। रेहड़ थाना क्षेत्र में पीएनसी के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद वन विभाग के रायपुरी कैंप के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची रेहड़ पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी अफजलगढ़ भिजवाया। यहां डॉ. मोहित कुमार ने आफताब को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल इकबाल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के चाचा नईम अहमद ने बताया कि आफताब पेशे से मैकेनिक था और अपने पीछे पांच मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें