फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत

Sun, 05 Oct 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर/ झालू। कस्बा झालू की नगर पंचायत के पास पुलिस लाइन में तैनात होमगार्ड हरपुर निवासी गजराज सिंह (50) की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नहटौर क्षेत्र के गांव हरपुर निवासी गजराज सिंह बिजनौर पुलिस लाइन में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। नहटौर हाईवे मार्ग पर स्थित कस्बा झालू की नगर पंचायत के पास शुक्रवार की देर शाम उनकी बाइक की किसी वाहन से टक्कर लग गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें बिजनौर अस्पताल भेजा और मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजनों ने नाजुक हालत में उसे उपचार के लिए मेरठ निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें