फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत

Thu, 06 Nov 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम मोचीपुर के सामने सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत पर विलाप करते परिजन संवाद
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम करीब 5:30 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार गौरव और उसकी पत्नी अंजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 10 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

शहर की भरत विहार कॉलोनी निवासी गौरव अपनी पत्नी अंजू और 10 साल के बेटे आदित्य के साथ बुधवार सुबह ससुराल के गांव मोचीपुरा गया था। शाम को लौटते समय किरतपुर- नजीबाबाद के बीच मोचीपुरा गांव के संपर्क मार्ग से हाईवे पर पहुंचा तो तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार गौरव और उसकी पत्नी अंजू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दंपती का 10 साल का बेटा आदित्य गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके बेटे आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार गौरव बिजनौर के मेडिकल अस्पताल में बतौर संविदा सफाई कर्मचारी था। गौरव के चचेरे ससुर ने बताया शाम के वक्त जब दोनों बिजनौर आने के लिए कह रहे थे तो उन्हें घर पर ही रोकने का प्रयास किया लेकिन गौरव ने कहा कि उसे शाम 7:00 बजे ड्यूटी पर पहुंचना है। जिस पर ससुराल वालों ने रुकने के लिए जोर नहीं दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि अगर गौरव और उसकी पत्नी वहीं पर रुक जाते तो यह हादसा नहीं होता।

बिजनौर के ग्राम मोचीपुर के सामने सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत पर विलाप करते परिजन संवाद

बिजनौर के ग्राम मोचीपुर के सामने सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत पर विलाप करते परिजन संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें