बाइक सवारों ने युवती से छीना मोबाइल फोन
धामपुर। मोहल्ला बाड़वान निवासी निशा रानी ने बताया कि वह खारी कुआं स्थित एक प्रतिष्ठान पर काम करती है। मंगलवार सुबह वह घर से पैदल प्रतिष्ठान पर जा रही थी। जैसे ही वह बड़ा जैन मंदिर के पास पहुंची तो तेज गति से बाइक पर सवार दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों को पकड़ने के लिए काफी शोर मचाया। लेकिन जब तक राहगीर कुछ समझ पाते। तब तक आरोपी खारी कुएं की तरफ भाग गए।
पीड़िता ने बताया कि उसने इसी सप्ताह किस्तों पर करीब नया मोबाइल फोन लिया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक युवक ने सफेद व दूसरे ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। लाल रंग की टीवीएस कंपनी की बाइक पर मास्क लगाए युवक ने उसका मोबाइल छीना है। जिसे वह सामने आने पर पहचान लेगी। पीड़िता ने पुलिस को घटना से अवगत करा दिया है। उधर कोतवाल अरुण त्यागी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है। संवाद