फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

धामपुर। दीपावली की पूर्व संध्या पर दिवाली मनाने के लिए अपने घर जा रहे ग्राम पंचायत सचिव की रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मौत हो गई।
गांव सेढ़ी निवासी 24 वर्षीय ऋषभ शर्मा पुत्र स्वर्गीय अरुण कुमार शर्मा आकू ब्लाक में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर तैनात थे। उनकी दो वर्ष पहले नियुक्ति हुई थी। बुधवार शाम को दिवाली मनाने के लिए वह मोटरसाइकिल से धामपुर से अपने घर जा रहे थे तो नहटौर मार्ग स्थित निजी स्कूल के पास पहुंचने पर सामने से तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। ग्राम पंचायत सचिव ऋषभ शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची तब तक ऋषभ की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने रात में ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने पिता की मृत्यु के बाद मृतक कोटे से दो वर्ष पूर्व ही ग्राम पंचायत सचिव नियुक्त हुआ था। पुलिस ने मृतक की मां संजीता देवी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें