फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला शिव। थाना कोतवाली शहर के गांव जमालपुर पठानी में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम शहर कोतवाली के गांव यूसुफपुर हमीद निवासी प्रिंस (17) पुत्र अरविंद कुमार बाइक द्वारा बिजनौर से अपने गांव हमीदपुर जा रहा था। जैसे ही वह जमालपुर पठानी के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने प्रिंस की बाइक में टक्कर मार दी। प्रिंस सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक रिक्शा लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।
प्रिंस ने हाल ही में कक्षा 12 की परीक्षा पास की थी। प्रिंस के पिता की बीमारी के चलते करीब एक साल पूर्व मौत हो गई थी। परिवार की आर्थिक मदद के लिए मजदूरी करता था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें