चांदपुर में नूरपुर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत के बाद जमा भीड़।
- फोटो : BIJNOR
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
बिजनौर, चांदपुर। बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
नूरपुर रोड पर सेल्सटैक्स कार्यालय के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बाइक सवार की पहचान हल्दौर क्षेत्र के गांव अखलासपुर निवासी महेंद्र सिंह (57) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार नूरपुर की ओर से आ रहा था। पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है।