फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार पलटने से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार पलटने से तीन लोग घायल
विज्ञापन

अफजलगढ़। अफजलगढ़-धामपुर मार्ग गांव आलमपुर गांवड़ी की पुलिया के निकट कार अनियंत्रित होकर पलटने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
शेरकोट निवासी कार चालक सादाब ने बताया कि वह सोमवार दोपहर बाद अपने दोस्तों के साथ घर से अपनी रिश्तेदारी अफजलगढ़ कार द्वारा जा रहा था। कार आलमपुर गांवड़ी के नहर की पुलिया के पास पहुंचने पर अचानक कार का टायर फट गया। जिससे अनियंत्रित कार खड़ी बैलगाड़ी से टकराकर पलट गई। कार में बैठे अरबाज खान, फैज आलम, अरमान, घायल हो गए। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहीं गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी महेश कुमार ने बताया कि खेत में उसकी बैलगाड़ी खड़ी थी। कार की चपेट में उसकी एक साल की बछिया व बैलगाड़ी भी आ गई। जिससे बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेश के पुत्र सुनील कुमार ने वहां से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें