फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: टेंपो की टक्कर से बाइक सवार बिजनाैर के सिपाही की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनाैर/स्याना। बुलंदशहर-गढ़ हाईवे पर सोमवार रात बाइक सवार सिपाही को अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिपाही के बिजनौर निवासी परिजनों को मामले की जानकारी दी। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव श्याउ निवासी रविकांत (47) उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर आगरा जनपद में डायल 112 पर तैनात थे। रविकांत मंगलवार देर रात बाइक से स्टेट हाईवे होते हुए बुलंदशहर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

वे अपनी बीमार मां को देखने जा रहे थे। इसी दौरान बुलंदशहर अड्डे के पास अनियंत्रित टेंपो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को मामले की सूचना दी। सीओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी टैंपो चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें