वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
नजीबाबाद। नांगल-चंदक मार्ग पर वाहन दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई।
मंडावर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर माधो उर्फ डेरियो निवासी शुभम और गौसपुर निवासी संजीव जौलीग्रांट से दवाई लेकर बाइक से लौट रहे थे। नांगल-चंदक मार्ग पर गन्ने से लदी बुग्गी को ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा। जहां खानपुर माधो निवासी शुभम की मौत हो गई।