फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में घुसी बाइक, शिक्षा मित्र की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में टकराई बाइक, शिक्षामित्र की मौत
विज्ञापन

नूरपुर। मुरादाबाद हाइवे पर खडे़ ट्रक से बाइक के टकराने से शिक्षामित्र की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

स्योहारा थाने के गांव शाहपुर खेड़ी निवासी शिक्षामित्र विपिन कुमार (30) सोमवार को गांव चेलापुर निवासी विरेश के साथ बाइक से नूरपुर गया था। देर रात दोनों घर लौट रहे थे। गांव पूरनपुर नंगला के पास मुरादाबाद हाइवे पर उनकी बाइक सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि विरेश को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विपिन के दो छोटे बच्चे हैं। करीब एक माह पूर्व ही उसके बड़े भाई की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दोनों बाइक सवारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें