नांगल सोती। नांगल-चंदक मार्ग पर गांव महमसापुर के समीप मंगलवार की रात गौसपुर निवासी एक युवक पीतम सिंह (26) की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव गौसपुर निवासी पीतम सिंह (26 वर्ष) पुत्र अमर सिंह प्लंबर का काम करता था। मंगलवार रात पीतम बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह महमसापुर के समीप पहुंच, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही गन्ने से भरी बुग्गी जा टकराई। हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजन पीतम को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीतम की मौत से परिवार में मातम छा गया। वह अपने पीछे एक बालक और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। विवेचना अधिकारी अन्नू कुमारी ने बताया कि परिजन घायल अवस्था में युवक इलाज के लिए ले गए थे। कार्रवाई के बगैर परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद