फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार सवारों ने तोड़ा बैरियर, थाना प्रभारी चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बालावाली चौकी और उत्तराखंड बार्डर पर मंगलवार रात बैरियर लगाकर मंडावर पुलिस चेकिंग कर रही थी। रात करीब 10 बजे मंडावर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ने बैरियर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बैरियर उछलकर मंडावर प्रभारी निरीक्षक के हाथों में लग गया।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान कार की जोरदार टक्कर लगने से बैरियर गिर गए। यहां खड़े पुलिसकर्मी भी वहां से हट गए। इस दौरान एक बैरियर उछलकर प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार के हाथ में लग गया। हाथ से खून बहने लगा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने लक्सर पुलिस की मददसे आरोपी चालक को कार सहित पकड़ लिया। चालक स्योहारा थाना के एक गांव का रहने वाला था। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में सवार था। विवेचना अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गई थी। चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें