नोएडा के ट्रेड शो में लगे स्योहारा के स्टॉल पर पहुंचे अफ्रीकन ग्राहक। स्रोत उद्यमी
बिजनौर। नोएडा में चल रहे ट्रेड शो के चौथे दिन रविवार को भी विदेशी ग्राहकों के बीच बिजनौर के उत्पादों की मांग रही। स्योहारा के सलीम अहमद के स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ रही। अफ्रीकन देशों के ग्राहकों ने स्योहारा में बनी हेयर विग के बारे में खूब जानकारी ली। बिजनौर से ट्रेड शो में 10 उद्यमी और आठ स्टॉल लगे हुए हैं। स्योहारा के सलीम अहमद का स्टॉल हेयर फैशन इंडिया नाम से लगा हुआ है। सलीम ने बताया कि उनके स्टॉल पर अफ्रीकन देशों के ग्राहक अधिक पहुंच रहे हैं। चार दिनों में करीब 20 ग्राहक पहुंचे।
उन्होंने हेयर विग के बारे में काफी पूछताछ की। ग्राहकों को हेयर विग खूब पसंद आई। इसके अलावा फ्रांस, नाइजीरिया, युगांडा के ग्राहक हेयर विग के बारे में पूछताछ करने उनके स्टॉल पर पहुंचे। उद्यमी सलीम अहमद ने बताया कि ट्रेड शो से अफ्रीकन देशों से बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। इससे मुनाफा होगा। हेयर विग की खूब तारीफ की।