फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में संघ के जिला संघचालक की मौत, रेलिंग गिरने से दो युवक भी घायल

Fri, 31 Jan 2020 03:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर: नजीबाबाद- सुभाष कुमार आरएसएस के जिला संघचालक का फाइल फोटो। - फोटो : NAJIBABAD
विज्ञापन
मोहल्ला मजीदगंज में मकान की तीसरी मंजिल से रेलिंग टूटकर गिर गई जिसके नीचे दबने से आरएसएस के जिला संघचालक सुभाष कुमार की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, उन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला मजीदगंज की गली से गुजर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक वारस कांपलेक्स निवासी सुभाष कुमार (70) के ऊपर मकान की छत से रेलिंग टूट कर गिर गई। तीसरी मंजिल से गिरी रेलिंग सुभाष कुमार के सिर पर लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए।

पास से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक जाब्तागंज निवासी गौरव उर्फ विक्की और उमेश भी हादसे में घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए ले जाया गया। जिला संघ चालक की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य दोनों घायलों का स्थानीय अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर मकान स्वामी स्व. डॉ. हरीश रत्न गुप्ता की पुत्री मंजू और मृदुला गुप्ता से से घटना की जानकारी ली। अनुमान है कि खस्ताहाल रेलिंग बंदर के हिलाने से गिरी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक की मृत्यु से आरएसएस एवं हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक, राजीव अग्रवाल, संदीप तायल, विक्रांत चौधरी, पंकज शर्मा, राजन टंडन गोल्डी, डॉ. अतुल बहादुर सक्सेना, डॉ. एसके जौहर सहित अनेक समाजसेवियों ने दिवंगत सुभाष कुमार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें