फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर : एमओयू पर काम शुरू, 20 करोड़ का निवेश, कोरोना काल के बाद जिले में 250 नए रोजगार सृजित हुए 

Tue, 23 Mar 2021 12:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए साइन किए गए एमओयू पर काम शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत अब तक जिले में 20 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। इससे अब तक जिले में 250 नए रोजगार पैदा हुए हैं। बाकी निवेश भी जल्दी होगा। इसके अलावा नए उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। साल 2018 में लखनऊ में इंवेस्टर्स समिट आयोजित करके उद्योगपतियों के साथ सरकार ने एमओयू (मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन करने की शुरूआत की थी। एमओयू साइन करने वाले उद्योगपतियों को सरकार की ओर से तमाम सुविधाएं दिए जाने का प्रावधान है।

माना जाता है नए उद्योग की स्थापना में हर एक लाख रुपये के निवेश पर एक नए रोजगार का सृजन होता है। पिछले साल देशभर में कोरोना की वजह से लॉक डाउन था और बाद में भी हालात कोई बहुत ठीक नहीं थे। इसके बावजूद जिले के उद्यमियों ने अपनी सात फर्म के लिए 40 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पुराने उद्योगों को और अपग्रेड करने के लिए किए गए थे। इसके अंतर्गत अब तक 20 करोड़ का निवेश किया भी जा चुका है। इन निवेश से 250 नए रोजगारों का सृजन हुआ है। बाकी निवेश होने पर और नए रोजगार सृजित होंगे। 

प्रशासन ने बड़ी उपलब्धि की हासिल
जिले में तीन साल में करोड़ों रुपये के एमओयू साइन हुए हैं। कोरोना काल में एमओयू साइन करके उनमें निवेश कराना जिला प्रशासन के लिए भी बड़ी उपलब्धि है। आने वाले सालों में उद्योगों में भारी निवेश होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

जिले में इस बार पहले से संचालित उद्योगों के लिए एमओयू साइन हुए हैं। जिन संस्थानों ने एमओयू साइन किए वे मुख्य रूप से एथनॉल और पेपर बनाने के काम में लगी हैं। इनमें ही लोगों को रोजगार मिले हैं।

उद्योगों को दिया जा रहा है बढ़ावा
उपायुक्त उद्योग अमिता वर्मा रस्तोगी के अनुसार जिले में जो एमओयू साइन हुए थे उन पर काम हो रहा है। उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नए रोजगार दिलाने के लिए भी बहुत प्रयास किए जा रहे हैं। उद्यमियों की समस्याओं का निदान भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें