इस प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी सूर्यकांत गिरि का कहना था कि जांच में दो अध्यापिकाओं के आपसी मनमुटाव की बात सामने आई है, जिसमें एक अध्यापिका माथे पर तिलक लगाकर आने वाले बच्चों को तिलक लगाकर आने से रोकती है। वहीं दूसरी अध्यापिका सिर पर टोपी पहनकर आने वाले बच्चों पर एतराज जताती है। सूर्यकांत गिरि का कहना था कि अभी दो दिन की छुट्टी है, वह अपनी जांच रिपोर्ट मंगलवार को बीएसए को प्रेषित करेंगे। इससे पहले ही बीएसए ने सहायक अध्यापिका तनवीर आयशा को निलंबित कर दिया और मुख्तार को अन्य विद्यालय में अटैच कर दिया।