फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 30 घंटे गुल रही बिजली, गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर घेरा, ईद पर अंधेरे में रहे चार गांव

Fri, 29 May 2026 05:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर के सिसौना बिजलीघर क्षेत्र में 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से गुस्साए ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा किया। कई गांवों में ईद के दिन भी लोग बिजली संकट से परेशान रहे।
विज्ञापन
अंधेरे में डूबे गांव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के सिसौना बिजलीघर क्षेत्र में करीब 30 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने देर रात बिजलीघर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और कर्मचारियों से आधे घंटे तक बिजलीघर बंद करवा दिया। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार दोपहर चार गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन


बिजली संकट से परेशान हुए ग्रामीण
जानकारी के अनुसार पुट्ठा, मारूफपुर, जोगी औंधा और सिकरौंधा समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति गुरुवार सुबह लाइन में खराबी आने के कारण ठप हो गई थी। लगातार बिजली नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया। गुरुवार रात बड़ी संख्या में ग्रामीण सिसौना बिजलीघर पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले दिनों आए तेज तूफान और आंधी के बाद से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

आधे घंटे तक बंद रहा बिजलीघर
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कर्मचारियों से बिजलीघर को करीब आधे घंटे तक बंद कराए रखा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था। इसी दौरान बिजलीघर के सामने उच्चदाब लाइन का तार टूटा हुआ मिला। काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन चार गांवों में लाइन में खराबी के कारण आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

30 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति
शुक्रवार दोपहर करीब 30 घंटे बाद संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार संबंधित फीडर में खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। उपखंड अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि टीम ने लाइन की खराबी दूर कर चारों गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी है।
विज्ञापन

ईद पर भी अंधेरे में रहे लोग
लगातार बिजली गुल रहने से पुट्ठा, मारूफपुर और जोगी औंधा गांवों के लोगों को ईद-उल-अजहा का पर्व भी परेशानियों के बीच मनाना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें