फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे चार लोगों की मौत: गोताखोरों ने निकाले शव, घटनास्थल पर पहुंचे डीएम, पल भर में उजड़ गईं खुशियां

Fri, 14 Jul 2023 01:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दो बच्चियों व दो महिलाओं की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लेने डीएम मौके पर पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
डीएम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बरसाती नदी में आए तेज बहाव ने कहर मचाया हुआ है। नदी में आए तेज बहाव के कारण एक टेंपो पानी में डूब गया, जिससे दो महिलाओं व दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं, गोताखोरों ने चारों शवों को बाहर निकाल लिया है। उधर, परिवार व गांव में मातम पसरा है। 

विज्ञापन

  
ऐसे हुआ हादसा
बिजनौर के नगीना में गुरुवार रात को बरसाती नदी में पानी के तेज बहाव के चलते एक टेंपो पानी में डूब गया था। वहीं, टेंपो में सवार दो महिलाओं व दो बच्चियां डूब गईं, जबकि बच्चों के पिता ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। बताया गया कि पानी में डूबने से दो महिलाओं और दोनों बच्चियों की मौत हो गई हैं। पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

नगीना के मोहल्ला कलालान निवासी अनवर पुत्र अब्दुल जब्बार अपनी पत्नी रूबी (27), बहन सानवी व पुत्री उमेदा (3) व आयशा डेढ़ वर्ष के साथ अपने टेंपो से दवाई लेने पुरैनी गया था। इसके बाद वह दवाई लेकर रात में करीब 9:30 बजे वापस लौटने के दौरान टोल प्लाजा पर टैक्स बचाने के चक्कर में ग्राम कोटरा के रास्ते वापस आ रहा था। इसी बीच रास्ते में पोधाई नदी पर काफी जलभराव होने के कारण सड़क दिखाई नहीं दी और वे टेंपो सहित नदी में गिर गए। 

वहीं, अनवर तो पानी से किसी तरह बचकर बाहर निकल गया लेकिन, पत्नी व बहन और दोनों बच्चियां पानी में बह गए। पुलिस ने अनवर की बहन व पत्नी के शवों को रात में ही निकाल लिया था लेकिन, दोनों बच्चियों के शवों को शुक्रवार सुबह कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने पानी से निकाला। 

पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ, चेयरपर्सन पुत्र शेख शाहनवाज खलील मौके पर पहुंचे और परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

बताया जाता है कि अनवर अपने इसी टेंपो से गांव-गांव सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता हैं। छोटी सी टोल टैक्स की रकम बचाने के चक्कर में अनवर का पूरा परिवार एक पल में ही खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें: बाढ़ जैसे हालात: हस्तिनापुर में गंगा ने दिखाया रौद्र रूप, तटबंध क्षतिग्रस्त, 50 गांवों पर खतरा, सड़कें जलमग्न
विज्ञापन

नदी में डूबने से चार लोगों की मौत के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मार्ग को दोनों तरफ से बंद करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: UP में बाढ: बागपत में यमुना का तटबंध टूटा, बिजनौर में टापू पर फंसे भूखे-प्यासे लोग, हस्तिनापुर में चिंता बढ़ी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें