फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: निराश्रित पशुओं से परेशान किसान ने जोत दी चार बीघा गेहूं की फसल, शिकायत के बावजूद नहीं हुआ था समाधान

Sat, 11 Jan 2025 05:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

निराश्रित पशुओं ने किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं
विज्ञापन
किसान ने जोती फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में निराश्रित पशुओं ने किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि स्वाहेड़ी निवासी राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने चार बीघा गेहूं की जुताई कर दी। समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में रोष है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी में किसान विनोद कुमार ने शनिवार को गेहूं की फसल की ट्रैक्टर से जुताई कर दी। उन्होंने बताया कि निराश्रित पशुओं ने उनके गेहूं खा लिए। फसल बचाने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। मगर निराश्रित पशु फसल को बर्बाद कर रहे हैं।

उन्होंने दो महीने पहले गेहूं बोए थे। जिन्हें पशुओं ने खा लिया। जब उन्होंने इसकी शिकायत सचिव, बीडीओ से की तो उन्होंने कहा कि गोशाला में जगह नहीं है। किसान अपनी फसल को अपने बच्चों की तरह सींचता है। आगे कहा कि जब किसान के गेहूं की फसल ऐसे बर्बाद होगी, तो कैसे लोगों की फ्री में गेंहू बाटोगे। निराश्रित पशुओं की समस्या का समाधान जरूरी है। इस संबंध में अब वह सोमवार को डीएम और सीडीओ से मिलेंगे और अपनी समस्या बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें