फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 120 मिनट में तय हुई 40 किमी दूरी

Sat, 11 Jan 2025 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में शुक्रवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : थाने में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में पिछले कई दिनों से कोहरे व शीतलहर ने ठंड बढ़ा रखी है। शुक्रवार को भी कोहरे ने खूब सताया। जिससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। कोहरे के कहर की वजह से बिजनौर-मेरठ मार्ग पर 40 किलोमीटर की दूरी 120 मिनट में तय हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घना कोहरा छा गया था। अधिक कोहरा छाने से दृश्यता बहुत कम रही। लोगों को पांच मीटर दूरी का भी नहीं दिखाई दिया। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिजनौर से मेरठ जाने वाले मार्ग पर भी कोहरे की चादर से वाहन की रफ्तार थम गई। इस मार्ग पर सुबह करीब छह बजे 40 किलोमीटर का सफर करने में 120 मिनट का समय लगा। इससे लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में काफी समय लगा। लोग रूक-रूककर अपनी मंजिल तक पहुंचे।
वहीं, दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में आंख मिचौली खेलते रहे। दोपहर में करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली रही शीतलहर ने लोगों को सताया। दिन में भी सर्दी से लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम खराब रहने की संभावना है। जिससे सर्दी में बढ़ोतरी होगी।

कलान में मृतक तांगा चालक राजाराम के घर बैठे शोकाकुल घरवाले और पड़ोस की महिलाएं। संवाद- फोटो : स्त्रोत- संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें